दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त केंद्र, DMRC, रेलवे और पुलिस को कारण बताओ नोटिस
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस, DMRC और रेलवे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए मेट्रो एवं इंटरनेट सेवाओं को सामान्य रखने, बैरिकेडिंग की समीक्षा के निर्देश दिए हैं.
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए कड़े प्रतिबंधों और 47 मेट्रो स्टेशनों को बंद करने के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की स्पेशल बेंच ने केंद्र सरकार, दिल्ली पुलिस, रेलवे और DMRC को कारण बताओ नोटिस जारी किया है.
दिल्ली में प्रदर्शन को लेकर दायर अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस,DMRC और रेलवे को अवमानना का नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने कहा कि बैरिकेडिंग की समीक्षा की जानी चाहिए. इसके साथ ही कोर्ट ने केंद्र सरकार को पांच सख्त निर्देश जारी किए हैं. ऐसे में आइये जानते हैं कोर्ट ने क्या निर्देश दिए हैं.